फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ठेकेदारों का एई के खिलाफ क्रमिक अनशन जारी

विज्ञापन
विज्ञापन
लोनिवि पोखरी के सहायक अभियंता अतुल शांडिल्य के स्थानांतरण और विभाग की ओर से सिलेक्शन बांड जारी करने की जांच कराने की मांग को लेकर ठेकेदारों का क्रमिक अनशन दूसरे दिन भी जारी रहा। लोनिवि कार्यालय के गेट पर दूसरे दिन रणवीर सिंह भंडारी, सत्येंद्र नेगी, राकेश बासकंडी, तरुण सिंह, किशन सिंह, पृथ्वी सिंह भंडारी, महावीर बासकंडी, दीवान सिंह, सत्येंद्र उर्फ सत्तू नेगी, अनूप रावत, भरत सिंह, विकेंद्र सिंह, दिगंबर सिंह, सत्येंद्र बुटोला, मातबर नेगी, महावीर नेगी, महावीर रावत आदि अनशन पर बैठे। उधर, अधीक्षण अभियंता मुकेश परमार ने बताया कि सिलेक्शन बांड अपरिहार्य कार्यों के लिए जरूरी हैं, लेकिन इसमें कोई गड़बड़ी होगी तो जांच की जाएगी। सहायक अभियंता के स्थानांतरण का मामला शासन स्तर का है। इस संबंध में शासन को पत्र लिखा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें