लोनिवि गेस्ट हाउस गोपेश्वर में पत्रकार वार्ता के दौरान सांसद तीरथ सिंह रावत।
- फोटो : GOPESHWAR
गढ़वाल सांसद तीरथ सिंह रावत ने कहा कि ऑलवेदर रोड निर्माण को लेकर जिन्होंने सुप्रीम कोर्ट में याचिकाएं दायर की हैं वह विकास विरोधी हैं। विकास कार्यों में इस तरह से रोड़ा अटकाना सही नहीं है। हम इन चुनौतियों को पार करते हुए हाईवे को बेहतर ढंग से बनवाएंगे।
लोनिवि गेस्ट हाउस में आयोजित पत्रकार वार्ता में सांसद ने यह बातें कहीं। उन्होंने कहा कि गोपेश्वर पॉलीटेक्निक संस्थान बंद होने, केंद्रीय विद्यालय बनाने, महाविद्यालय गोपेश्वर को श्रीदेव सुमन विवि को टेकओवर कराने और मंडल में स्थित जड़ी-बूटी शोध संस्थान को आयुष मंत्रालय को देने के मामले में प्रदेश सरकार से चर्चा की जाएगी। इस मौके पर बदरीनाथ विधायक महेंद्र भट्ट और भाजपा जिलाध्यक्ष रघुवीर बिष्ट आदि मौजूद रहे। संवाद