गोपेश्वर/पोखरी। दोपहिया वाहन में चालक के साथ पीछे बैठने वाले व्यक्ति को भी हेलमेट पहनना अनिवार्य है। ऐसा नहीं करने पर चालान की कार्रवाई की जाएगी। इसको लेकर यातायात पुलिस ने चमोली और पोखरी क्षेत्र में जागरूकता अभियान चलाया।
विज्ञापन
यातायात निरीक्षक दिगंबर उनियाल ने बताया कि अक्सर दोपहिया वाहन चालक हेलमेट पहनते हैं, लेकिन पीछे बैठा व्यक्ति बिना हेलमेट के सफर करता है। दुर्घटना होने पर यह लापरवाही जानलेवा साबित हो सकती है। उन्होंने कहा कि यातायात नियमों का पालन चालान से बचने के लिए नहीं, बल्कि अपनी और दूसरों की जिंदगी सुरक्षित रखने के लिए करना चाहिए।