फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamoli News: भंग्यूल में शराब पीने-पिलाने पर 21000 रुपये जुर्माना

Wed, 11 Feb 2026 04:07 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
विज्ञापन
विज्ञापन
ज्योतिर्मठ। विकासखंड के भंग्यूल गांव में ग्रामीणाें ने सार्वजनिक बैठक आयोजित कर गांव में शराब पीने-पिलाने पर पूर्ण रूप से प्रतिबंध लगा दिया है। ग्राम प्रधान मिथलेश फरस्वाण की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में प्रस्ताव पारित किया गया कि गांव में किसी भी सार्वजनिक कार्यों में शराब पीने व पिलाने पर संबंधित परिवार से 21000 रुपये अर्थदंड वसूला जाएगा। महिला मंगल दल की महिलाओं द्वारा गांव में शराब के विरुद्ध निगरानी रखी जाएगी। गांव में माह में एक बार स्वच्छता अभियान चलाया जाएगा। इस मौके पर महिला मंगल दल अध्यक्ष पार्वती देवी, प्रकाश सिंह राणा, अमर सिंह, पंकज, राजेंद्र सिंह, भगत सिंह, कुंदन शाह, महेंद्र सिंह, विनोद राणा, कमलेश बिष्ट आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें