फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamoli News: रुद्रनाथ में तबीयत बिगड़ने से श्रद्धालु की मौत

Fri, 12 Sep 2025 07:28 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
विज्ञापन
विज्ञापन
गोपेश्वर। चतुर्थ केदार रुद्रनाथ की यात्रा पर आए एक तीर्थयात्री नवनील तेंग (34) की तबीयत बिगड़ गई। केदारनाथ वन्यजीव प्रभाग और पुलिस कर्मियों ने उसे 108 सेवा वाहन से जिला अस्पताल गोपेश्वर पहुंचाया जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

गोपेश्वर थानाध्यक्ष विनोद चौरसिया ने बताया कि बृहस्पतिवार को पुलिस को सूचना मिली कि एक तीर्थयात्री की रुद्रनाथ में तबीयत बिगड़ गई और एक होटल में वह बेहोश पड़ा है। वन विभाग के साथ पुलिस टीम भी मौके पर पहुंची। रात करीब साढ़े दस बजे उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। श्रद्धालु की पहचान लामापाले गांव, थाना सिलापाथर, आसाम निवासी नवनील तेंग (34) के रूप में हुई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें