फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamoli News: थराली में 66 लाख से बनेगी गोशाला

Sat, 21 Jun 2025 06:44 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
विज्ञापन
विज्ञापन
कर्णप्रयाग। नगर पंचायत थराली में लावारिस घूम रहे गोवंश से जल्द निजात मिल जाएगी। नगर पंचायत थराली की ओर से 66.92 लाख की लागत से गोशाला का निर्माण किया जा रहा है जिसके लिए नगर पंचायत ने टेंडर जारी कर दिए है। टेंडर प्रक्रिया और अन्य औपचारिकताएं पूरी होने के बाद गोशाला का निर्माण शुरू कर दिया जाएगा। गोशाला बनने से लावारिस गोवंश की नियमित देखभाल हो सकेगी।
विज्ञापन

नगर पंचायत के विभिन्न वार्डों सहित नगर के मुख्य बाजार में लावारिस गोवंश के कारण कई बार जाम लगता है तो कई बार आवाजाही में लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। लोगों की समस्या को देखते हुए नगर पंचायत की ओर से सूना के पास गोशाला का निर्माण किया जा रहा है। 66.92 लाख की लागत से बनने वाली गोशाला में 50 से अधिक गोवंश रखे जाएंगे। वहीं नगर पंचायत थराली के अधिशासी अधिकारी अकबीर सिंह ने कहा कि सूना के पास गोशाला का निर्माण किया जा रहा है। गोशाला बनने से लावारिस गोवंश को भी एक ठिकाना मिल जाएगा। यहां उनकी नियमित देखभाल हो सकेगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें