फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ढोल-दमाऊं की थाप पर खूब थिरकी होल्यारों की टोली

विज्ञापन
विज्ञापन
चमोली जिले में सोमवार को होली का त्योहार धूमधाम से मनाया गया। ग्रामीण क्षेत्रों से आई होल्यारों की टोलियों ने होली के गीत गाए। बच्चों और महिलाओं ने अबीर गुलाल लगाकर लोगों को होली की शुभकामनाएं दीं।
विज्ञापन

आदिबदरी। कोरोना के भय को दरकिनार कर दिनभर आदिबदरी बाजार होल्यारों की टोलियों से गुलजार रहा। ग्रामीणों ने विधायक सुरेंद्र सिंह नेगी के साथ होली खेलकर अबीर गुलाल लगाया। भलसों, जुलगढ़, बेड़ी, छिमटा, खेती, बूंगा, सुगड, नौना, पयां आदि गांवों के होल्यारों की टोलियां गाजे-बाजे के साथ गीत गाते हुए आदिबदरी बाजार पहुंची। लोगों ने होल्यारों का स्वागत कर होल्यारों को भेंट दी। विधायक सुरेंद्र सिंह नेगी ने भी बच्चों के साथ होली खेली और लोगों को शुभकामनाएं दीं। इस मौके पर नवीन खंडूड़ी, आनंद नेगी, पुष्कर कुंवर, सूरज बहुगुणा और बलवंत नेगी आदि थे।
गैरसैंण। यहां भी नगर सहित ग्रामीण क्षेत्रों में होली की रंगत छाई रही। बच्चे होली के गीत गाते हुए गांव की गलियों और सड़कों पर दिनभर होली खेलते रहे। मठकोट, पज्याणा, सारकोट, सौन्याणा, गैरसैंण, मेहलचौरी, माईथान, रोहिड़ा, पंचाली आदि गांवों में भी होली की धूम रही। लोगों ने बच्चों को उपहार स्वरूप भेंट दी।
विज्ञापन

गोपेश्वर। गोपीनाथ मंदिर के समीप अक्षत नाट्य संस्था के कलाकारों ने होली मिलन कार्यक्रम आयोजित कर होली खेली। कलाकारों ने कैन मारी पिचकारी, तन, मन रुझेगी हो..., रंग बरसे, भीगे चुनर वाली..., मेरा मुलुक की होली... जैसे गीतों की शानदार प्रस्तुतियां दीं। इस दौरान मिष्ठान वितरण भी किया गया। जोशीमठ, पीपलकोटी, नंदप्रयाग, घाट, पोखरी, चमोली बाजार सहित ग्रामीण क्षेत्रों में होली त्योहार मनाया गया। कोरोना वायरस की डर से लोगों ने रंगों से परहेज की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें