थराली। तहसील थराली के तलवाड़ी क्षेत्र में गुलदार की दहशत बनी है। देर शाम तलवाड़ी के राजस्व ग्राम जुख्यानी स्टेट में गुलदार ने मेहरवान राम की गोशाला में बंधे बैल को मार डाला। मेहरवान राम गांव में लोगों के खेतों में हल लगाकर अपना जीवन यापन करता है। कनिष्ठ उपप्रमुख राजेश चौहान, प्रधान दीपा फरस्वाण ने बताया कि गुलदार की दहशत से ग्रामीणों में डर है। उन्होंने वन विभाग से शीघ्र जंगली जानवरों से निजात दिलाने की मांग की। वहीं सूचना पर वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची। संवाद