फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamoli News: चोरी के मामले में चौथा आरोपी भी गिरफ्तार, जेल भेजा

Thu, 15 Jan 2026 06:59 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
विज्ञापन
विज्ञापन
तीन आरोपी पहले हो चुके गिरफ्तार
विज्ञापन

पकड़े गए चारों आरोपियों पर उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश में 23 प्राथमिकी हैं दर्ज
संवाद न्यूज एजेंसी

पोखरी (चमोली)। थाना क्षेत्र के अंतर्गत हापला-गोपेश्वर मार्ग पर टीएचडीसी की निर्माणाधीन हाईटेंशन बिजली लाइन के तार चोरी के मामले में पुलिस ने चौथे व्यक्ति को भी गिरफ्तार कर लिया है। जबकि मामले में पुलिस तीन लोगों को पूर्व में गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है। उन्हें जिला कारागार पुरसाड़ी भेज दिया गया है। पकड़े गए गिरोह के सदस्यों के खिलाफ उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश में 23 आपराधिक मामले दर्ज हैं।

थानाध्यक्ष देवेंद्र कुमार पंत ने बताया कि बीते आठ दिसंबर की रात को थाना पुलिस को चोरी की सूचना मिली थी। मौके से मिले एक वाहन के नंबर के आधार पर की गई जांच में निवासी बिजनौर, उत्तर प्रदेश के नदीम, सलीम, शहजाद और दानिश के नाम सामने आए। पुलिस ने चारों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की। विवेचना में खुलासा हुआ कि आरोपी संगठित गिरोह बनाकर चोरी करने, एनडीपीएस, आयुध, गौवध व अन्य गंभीर अपराधों में संलिप्त रहे हैं। इसी आधार पर इनके खिलाफ गैंगस्टर एक्ट भी लगाया गया है। पुलिस टीम ने बीते आठ जनवरी को तीन आरोपियों को बिजनौर से गिरफ्तार कर लिया था जबकि चौथे आरोपी नदीम को भी बिजनौर से गिरफ्तार कर दिया गया है। न्यायालय में पेश करने के बाद उसे भी जिला कारागार पुरसाड़ी भेज दिया गया है। थानाध्यक्ष ने बताया कि आरोपियों से हाईटेंशन लाइन के तार भी बरामद कर दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इंसेट

शहजाद के विरुद्ध विभिन्न थानों में दर्ज हैं 15 प्राथमिकताएं

- चोरी के मामले में गिरफ्तार शहजाद के विरुद्ध विभिन्न थानों में चोरी, एनडीपीएस एक्ट, आयुध अधिनियम, गोवंश व गैंगस्टर एक्ट सहित 15 प्राथमिकी दर्ज हैं। नदीम के खिलाफ 4, सलीम के खिलाफ दो और दानिश के खिलाफ भी चोरी के मामले में दो प्राथमिकी दर्ज हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें