नंदासैंण। ऐरोली गांव में रविवार रात एक भालू ने गोशाला तोड़कर एक बैल को मार डाला और दूसरे को गंभीर रूप से घायल हो गया। पशुपालक बलवीर सिंह रावत को सोमवार सुबह घटना का पता चला। बलवीर सिंह रावत ने तुरंत वन, राजस्व और पशुपालन विभाग को सूचित किया। अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर घायल बैल का उपचार कराया। नुकसान के मुआवजे के लिए विभागीय कार्रवाई शुरू कर दी है। प्रधान विक्रम सिंह रावत एवं अन्य ग्रामीणों ने वन विभाग से सुरक्षा के लिए आवश्यक कदम उठाने की मांग की। संवाद