फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamoli News: भालू ने गोशाला तोड़कर बैल को मार डाला

Fri, 20 Nov 2026 06:47 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
विज्ञापन
विज्ञापन
भालू को पकड़ने के लिए विशेषज्ञों की टीम बुलाई, गांव के पास लगाया पिंजरा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
पोखरी (चमोली)। जौरासी गांव में बृहस्पतिवार रात भालू ने गोशाला तोड़कर एक बैल को मार डाला। क्षेत्र में लगातार हो रहे भालू के हमलों से ग्रामीणों में दहशत बनी हुई है। ग्रामीणों ने वन विभाग से भालू के आतंक से निजात दिलाने की मांग की है। वहीं भालू को ट्रेंकुलाइज करने के लिए विशेषज्ञ टीम बुलाई गई है।
विज्ञापन

पोखरी ब्लॉक के ग्रामीण क्षेत्रों में भालू लगातार मवेशियों को निशाना बना रहा है। बृहस्पतिवार रात भालू ने जौरासी गांव निवासी अवतार लाल की गोशाला तोड़कर अंदर बंधे बैल को मार डाला। सूचना पर वन दरोगा मोहन सिंह बर्त्वाल टीम के साथ गांव पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण कर रिपोर्ट उच्चाधिकारियों को भेजी। ग्राम प्रधान मीनाक्षी देवी ने पीड़ित पशुपालक को जल्द उचित मुआवजा देने की मांग की है। केदारनाथ वन्यजीव प्रभाग के डीएफओ रजत सुमन ने बताया कि भालू को रेस्क्यू कर ट्रेंकुलाइज करने के लिए विशेषज्ञों की टीम और चिकित्सक को बुलाया गया है। एक-दो दिन में टीम क्षेत्र में पहुंच जाएगी। वहीं, रेंजर कपिल गुसाईं के नेतृत्व में वन विभाग की टीम ने कांडई-चंद्रशिला गांव के पास पिंजरा लगाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें