फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamoli News: बंदर भगाने गई महिला पर भालू ने किया हमला

Tue, 12 Aug 2025 07:24 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
विज्ञापन
विज्ञापन
नंदानगर। विकासखंड नंदानगर के एक गांव में बंदर भगाने गई एक महिला पर भालू ने हमला कर दिया। घायल महिला को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नंदानगर लाया गया। उपचार के बाद उन्हें घर भेज दिया गया।
विज्ञापन




जानकारी के अनुसार कुंडी गांव में आशा देवी (55) घर के पास ही खेतों से बंदर भगा रही थीं। इसी दौरान वहां झाड़ी में बैठे भालू ने अचानक आशा देवी पर हमला कर दिया। चीख सुनकर आसपास के लोगों ने हो हल्ला किया तो जिसके बाद भालू वहां से भाग गया। ग्राम प्रधान देवेंद्र सिंह ने बताया कि भालू ने पंजों से आशा देवी को घायल किया है। आशा देवी को नंदानगर अस्पताल ले जाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें घर भेज दिया गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें