फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamoli News: पेयजल लाइन ठीक करने गए व्यक्ति पर भालू का हमला, साथियों ने बचाया

Thu, 07 Aug 2025 07:17 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो
विज्ञापन

अन्य लोगों ने शोर मचाया और डंडे से किए कई वार तो भागा भालू
संवाद न्यूज एजेंसी
नारायणबगड़। क्षतिग्रस्त पेयजल लाइन ठीक करने गए एक व्यक्ति पर भालू ने हमला कर दिया। साथ में गए अन्य लोगों ने शोर मचाया और डंडे से भालू पर कई वार किए तो वह भाग गया। इसके बाद घायल को अस्पताल पहुंचाया गया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन

पिछले दिनों बारिश के कारण भगोती गांव की पेयजल लाइन ध्वस्त हो गई थी। बृहस्पतिवार दोपहर को पेयजल लाइन ठीक करने के लिए भगोती गांव के हरपाल सिंह (45) अन्य लोगों के साथ झिझोंणी गांव के निकट स्रोत पर गए। तभी अचानक भालू ने हरपाल सिंह पर हमला कर दिया। यह देख अन्य साथियों शिक्षक कमलेश नेगी एवं अन्य ने शोर मचाया और डंडे से भालू पर वार किया। इससे भालू वहां से भाग गया। हमले में हरपाल सिंह घायल हो गया। अन्य साथी उसे पीएचसी नारायणबगड़ लाए। प्राथमिक उपचार के बाद घायल को हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। प्रभारी चिकित्साधिकारी डाॅ. नवीन डिमरी ने बताया कि घायल की हालत को देखते हुए उसे रेफर किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें