फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रधानाध्यापिका ने की छात्र की पिटाई, अस्पताल में भर्ती

Fri, 31 Oct 2014 05:33 AM IST
Chamoli
विज्ञापन
विज्ञापन
नारायणबगड़। पिंडरघाटी के दूरस्थ जनता हाईस्कूल झिझोंणी के एक छात्र हरेंद्र सिंह की प्रधानाध्यापिका की ओर से पिटाई का मामला प्रकाश में आया है। छात्र के पिता ने शिक्षिका पर बेटे को बुरी तरह से पीटने का आरोप लगाया तो वहीं विद्यालय प्रबंधन और शिक्षिका आरोप को गलत बता रहे हैं। छात्र सीएचसी कर्णप्रयाग में भर्ती है।
विज्ञापन

कक्षा 10वीं के छात्र हरेंद्र सिंह के दोनों हाथों की हथेलियों पर सूजन है, जबकि पैर पर बेत की चोट के निशान हैं। छात्र ने कहा कि विद्यालय की प्रधानाध्यापिका ने 28 अक्तूबर को पांचवें वादन में उसकी जमकर पिटाई की। वह किसी तरह अपने घर पहुंचा। हरेंद्र के पिता कुंवर सिंह ने कहा कि वह 29 अक्तूबर को बेटे को सीएचसी कर्णप्रयाग लाए। नारायणबगड़ के बीईओ को भी इस संबंध में शिकायती पत्र दिया गया है। दूसरी तरफ विद्यालय के प्रबंधक प्रेम सिंह ने शिक्षिका की ओर से किसी भी छात्र की पिटाई करने से इंकार किया है। सीएचसी कर्णप्रयाग के डाक्टर जेपी उनियाल ने बताया कि छात्र की जांघ की मांसपेशियों मेें चोट आई है।

हरेंद्र के पिता शिकायत लेकर बुधवार को आए थे। इस संबंध में एक सप्ताह में शिक्षिका से स्पष्टीकरण मांगा गया है। सीईओ को भी इस संबंध में अवगत करा दिया गया है। - श्रीताज सिंह नेगी, खंड शिक्षाधिकारी नारायणबगड़।
विज्ञापन


मेरे विरुद्ध एक साजिश के तहत हरेंद्र के पिता ने यह किया है। 28 अक्तूबर को पांचवें वादन में कक्षा 10वीं की हिंदी की पढ़ाई थी। इस दौरान 15-16 बच्चों को याद न होने पर डांटा था, लेकिन किसी की पिटाई नहीं की। - मनोरमा भंडारी, प्रधानाध्यापिका जनता हाईस्कूल झिझोंणी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें