फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बदरीनाथ हाईवे सुधारीकरण के लिए फिर होगा आंदोलन

Thu, 30 Oct 2014 05:32 AM IST
Chamoli
विज्ञापन
विज्ञापन
जोशीमठ (चमोली)। आपदा संघर्ष समिति ने बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग के भूस्खलन क्षेत्र लामबगड़ में अभी तक सुधारीकरण कार्य शुरू न होने पर नाराजगी जताई। कहा गया कि यदि शीघ्र भूस्खलन क्षेत्र का ट्रीटमेंट शुरू नहीं किया गया तो धाम में दोबारा आंदोलन शुरू कर दिया जाएगा।
विज्ञापन

बदरीनाथ धाम में विजय लक्ष्मी चौक पर हुई बैठक में संघर्ष समिति के अध्यक्ष डा. जमुना प्रसाद रैवानी ने कहा कि एक माह तक बदरीनाथ हाईवे की हालत सुधारने के लिए धाम में धरना-प्रदर्शन किया गया था। इस पर प्रदेश सरकार ने लोनिवि की एनएच इकाई को लामबगड़ भूस्खलन क्षेत्र के ट्रीटमेंट का जिम्मा सौंपा, लेकिन सितंबर माह गुजर जाने के बाद भी लामबगड़ के स्थायी ट्रीटमेंट का कार्य शुरू नहीं हो पाया। उन्होंने कहा कि बीआरओ ने आगामी अप्रैल माह तक तीर्थयात्रा से पूर्व लामबगड़ से बदरीनाथ तक हाईवे चाक-चौबंद करने का आश्वासन दिया था। बीआरओ ने हाईवे सुधारीकरण का काम शुरू भी किया लेकिन लोनिवि ने कार्य शुरू नहीं किया। इस मौके पर संघर्ष समिति के प्रवक्ता विकास जुगरान, विनोद नवनी, धनेश्वर डाडी, अरविंद शर्मा, प्रमोद कोटियाल, राजेश मेहता, हरीश कोटियाल, संदीप भट्ट, श्याम लाल पंचपुरी और रविंद्र मेहता आदि मौजूद थे।
मोटर मार्ग के लिए लोनिवि कार्यालय में करेंगे तालाबंदी
कर्णप्रयाग। पोखरी ब्लाक के क्वींठी, कांडा, तोली गांव के ग्रामीणों ने शासन से रानो-क्वींठी-सिमखोली मोटर मार्ग का निर्माण पूरा करने की मांग की है। उन्होंने 31 अक्तूबर तक मार्ग का कार्य शुरू न करने पर दो नवंबर को लोनिवि डिवीजन कार्यालय गौचर में तालाबंदी कर आंदोलन छेड़ने की चेतावनी दी है। ग्राम पंचायत क्वींठी के ग्राम प्रधान सूरज सिंह रावत ने बताया कि पांच-छह वर्ष से रानो-क्वींठी-सिमखोली मोटर मार्ग का निर्माण कार्य चल रहा है जो आज तक पूरा नहीं हो पाया है। क्वींठी, कांडा और तोली गांव के ग्रामीणों को सड़क के अभाव में 7 से 10 किमी की पैदल दूरी नापनी पड़ रही है। इस संबंध में लोनिवि गौचर के ईई मनोज कुमार भट्ट ने बताया कि मोटर मार्ग निर्माण का काम कुछ तकनीकी कारणों से रुका पड़ा है। लंबित प्रक्रियाओं को पूरा कर शीघ्र कार्य शुरू कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें