फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आदिबदरी को शीतकालीन पर्यटन से जोड़ने को सीएम से मिलेंगे

Wed, 29 Oct 2014 05:32 AM IST
Chamoli
विज्ञापन
विज्ञापन
कर्णप्रयाग। पंच बदरियों में प्रथम आदिबदरी धाम को शीतकालीन पर्यटन में शामिल न करने पर श्रीआदिबदरी मंदिर धाम समिति ने रोष जताया। समिति ने इस मामले में शीघ्र सीएम से भेंटकर धाम को पर्यटन से जोड़ने की बात कही है। यहां भगवान श्रीआदिबदरी नाथ जी के अलावा श्री लक्ष्मी-नारायण, सूर्य भगवान, गणेश, शिव और महागौरी सहित 14 देवताओं के मंदिर समूह के रूप में हैं, लेकिन आज तक यह मंदिर समूह पर्यटन का हिस्सा नहीं बन पाया है। बीते वर्ष आपदा के दौरान श्रीबदरीनाथ और केदारनाथ की यात्रा बंद होने पर यहां देश-विदेश से 15 हजार से अधिक यात्रियों ने दर्शन किए थे। समिति का कहना है कि राजमार्ग पर स्थित होने के बावजूद प्रदेश सरकार और पर्यटन विभाग प्राचीन मंदिर समूह की अनदेखी कर रहे हैं। श्रीआदिबदरी मंदिर के अध्यक्ष बृजयेश नवानी ने कहा कि अब सीएम से शीघ्र भेंट कर इसे प्राचीन धाम को पर्यटन के रूप में विकसित करने की मांग की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें