फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नहीं पता चला गुलदार की मौत का कारण

Tue, 28 Oct 2014 05:32 AM IST
Chamoli
विज्ञापन
विज्ञापन
गोपेश्वर। रविवार को हुई गुलदार की मौत की पुष्टि सोमवार को भी नहीं हो पाई। गुलदार का पोस्टमार्टम जोशीमठ में रविवार को ही हो गया था, लेकिन जिले में मुख्य पशु चिकित्साधिकारी के न होने से पोस्टमार्टम करने वाले पशु चिकित्सकों ने बदरीनाथ वन प्रभाग के अधिकारियों को पोस्टमार्टम रिपोर्ट देने से इंकार कर दिया। शनिवार सांय को बदरीनाथ हाईवे पर बाजपुर गांव में एक नर गुलदार के घायल पडे़ होने की सूचना ग्रामीणों ने बदरीनाथ वन प्रभाग के अधिकारियों को दी थी। वन कर्मी गुलदार को डीएफओ कार्यालय ले आए, लेकिन रविवार सुबह चार बजे गुलदार ने दम तोड़ दिया था। डीएफओ एनएन पांडेय का कहना है कि गुलदार की मौत किन कारणों से हुई है, इसकी पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट से होगी, लेकिन अभी तक पशु चिकित्सकों ने हमें रिपोर्ट नहीं सौंपी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें