फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अन्न, धन का भंडार भौरी देई हे उमा...

Mon, 27 Oct 2014 05:32 AM IST
Chamoli
विज्ञापन
विज्ञापन
पोखरी (चमोली)। खदेड़ पट्टी के 30 गांवों की आराध्य देवी मां उमा की दिवारा (देव यात्रा) 16 वर्षों बाद रविवार से शुरू हो गई। यात्रा में शामिल होने के लिए ध्याणियां और सैकड़ों ग्रामीण डुंगर गांव स्थित उमा देवी मंदिर पहुंचे हुए थे। ध्याणियों ने मां उमा के जागर अन्न, धन का भंडार भौरी देई हे उमा, राजी-खुशी राखी, फिर भेंटा-भाटी होली गाकर अपनी आराध्य देवी को विदाई दी। मां उमा रात्रि प्रवास के लिए डुंगर गांव के विश्वनाथ परमार के घर पहुंची। सोमवार को माता की डोली नौली गांव पहुंचेगी।
विज्ञापन

मां उमा यात्रा के दौरान बदरीनाथ धाम और पंच केदारों में से तृतीय केदार तुंगनाथ की यात्रा पर भी जाएंगी। रविवार को पूजा-अर्चना के बाद दोपहर दो बजकर 14 मिनट पर मां उमा की उत्सव डोली को गर्भगृह से मंदिर परिसर में लाया गया। मां उमा ने भूमि का भूमियाल और क्षेत्र के रक्षपाल से यात्रा की आज्ञा मांगी इसके बाद भक्तों की कुशलक्षेम पूछी। दिवारा में शामिल पंडित त्रिलोचन प्रसाद किमोठी, सर्वेश्वर किमोठी, सर्वदानंद और विजय प्रसाद नंगे पांव चल रहे हैं। दिवारा के अध्यक्ष विजयपाल सिंह नेगी और उपाध्यक्ष तेजपाल सिंह बर्त्वाल ने बताया कि उमा देवी मंदिर में 24 अक्तूबर से धार्मिक अनुष्ठान शुरू हो गए थे। रविवार को ब्राह्मणों ने तड़के से देवी का शकलीकरण (शुद्धिकरण) कर उत्सव डोली पर शक्ति चढ़ाई। दोपहर बाद अपने भक्तों के बीच पहुंची मां उमा ध्याणियों से लिपटकर रो पड़ीं। सैकड़ों भक्तों के साथ माता ने डुंगर गांव का भ्रमण किया। इस मौके पर बदरीनाथ विधायक राजेंद्र भंडारी, गजेंद्र सिंह नेगी, यज्ञधीश शिशुपाल सिंह बर्त्वाल, सतेंद्र सिंह नेगी, जयपाल सिंह बर्त्वाल, कुंवर सिंह चौधरी, दिग्पाल नेगी और राजबर सिंह आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें