फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दहेज के लिए पत्नी को जिंदा जलाया

Sun, 26 Oct 2014 05:32 AM IST
Chamoli
विज्ञापन
विज्ञापन
गोपेश्वर। बीती 20 अक्तूबर को ग्राम पंचायत कौंज पोथनी में विवाहिता की जलने से हुई मौत के मामले में शनिवार को कोतवाली चमोली में दहेज हत्या का मामला दर्ज कर लिया गया है। महिला के पिता की ओर से पुलिस को दी गई तहरीर में कहा गया है कि उनकी बेटी को दहेज की मांग पूरी नहीं होने पर दामाद ने जिंदा जलाकर मार डाला।
विज्ञापन

गोपेश्वर, पपड़ियाणा निवासी भीम सिंह पंवार ने पुलिस को दी गई तहरीर में कहा कि उनकी पुत्री ऊषा की शादी वर्ष 2009 में कौंज पोथनी गांव के महावीर सिंह के साथ हुई थी। शादी के कुछ समय बाद ही ससुराल की ओर से उसे दहेज के लिए प्रताड़ित किया जाने लगा। 20 अक्तूबर को इसी बात पर हुई कहासुनी में पति महावीर सिंह ने ऊषा पर मिट्टी तेल छिड़क कर आग लगा दी। उसे अधजली हालत में बेस अस्पताल श्रीनगर गढ़वाल ले जाया गया, जहां उपचार के दौरान 24 अक्तूबर को उसकी मौत हो गई है। कोतवाली चमोली के थानाध्यक्ष बीएल भारती ने बताया कि मामले में 304 बी का मामला दर्ज कर लिया गया है। मामले की तफ्तीश शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें