फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घाट भ्रमण को पहुंचे खंडूड़ी को घेरा

Fri, 17 Oct 2014 05:32 AM IST
Chamoli
विज्ञापन
विज्ञापन
नंदप्रयाग (चमोली)। नंदप्रयाग को तहसील और ब्लाक बनाने की मांग पर नंदाकिनी संघर्ष समिति के पदाधिकारियों और स्थानीय लोगों ने बृहस्पतिवार को घाट क्षेत्र भ्रमण पर जा रहे गढ़वाल सांसद बीसी खंडूड़ी का नंदप्रयाग में घेराव किया। लोगों ने कहा कि एक दशक पुरानी मांग को अभी तक पूरा नहीं किया गया है। यदि शीघ्र तहसील निर्माण पर सरकार ने सकारात्मक रुख नहीं अपनाया तो जनता क्रमबद्ध आंदोलन शुरू कर देगी। इस संबंध में उन्होंने सांसद को ज्ञापन भी सौंपा।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार सुबह ग्यारह बजे जैसे ही सांसद बीसी खंडूड़ी नंदप्रयाग पहुंचे तो ग्रामीणों और संघर्ष समिति के पदाधिकारियों ने उन्हें घेर लिया। कहा कि यदि नंदप्रयाग को तहसील और ब्लाक बनाया जाता है तो कर्णप्रयाग, पोखरी, घाट, दशोली और पोखरी ब्लाक के सीमावर्ती गांवों के ग्रामीणों को सहूलियत मिलेगी। पांच ब्लाकों के 46 ग्राम पंचायतों को मिलाकर पृथक तहसील बनाएं। राज्य सरकार को कई बार अवगत कराने के बावजूद मांग पर कोई कार्रवाई नहीं हो रही है। सांसद ने लोगों को उनकी मांग पर सकारात्मक कार्रवाई करने का भरोसा दिलाया है। इस मौके पर संघर्ष समिति के अध्यक्ष जीआर मुनियाल, टैक्सी यूनियन के अध्यक्ष प्रेम सिंह, विक्रम नेगी, जगदीश सती, नरेंद्र कठैत, बुद्धि सिंह रावत, लक्ष्मी सती, वीरेंद्र सिंह, संजय रौतेला, लक्ष्मण सिंह, लक्ष्मी जोशी, कमला देवी, लोकेश तोपाल और पार्वती देवी आदि मौजूद थे।

मंत्री और नेताओं की कार्यशैली से अधिकारी हुए बेलगाम
गोपेश्वर/घाट। गढ़वाल सांसद भुवन चंद्र खंडूड़ी ने कहा कि उत्तराखंड में लूटपाट और भ्रष्टाचार का बोलबाला बढ़ गया है। मंत्री और नेताओं की कार्यशैली ठीक नहीं है, जिससे अधिकारी और कर्मचारी बेलगाम हो गए हैं। राज्य निर्माण की सोच अभी तक धरातल पर नहीं उतर पाई है। यहां आयोजित पत्रकार वार्ता में सांसद बीसी खंडूड़ी ने कहा कि भाजपा काल में सेवा का अधिकार कानून लाया गया, लेकिन वर्तमान सरकार ने इस कानून को समाप्त कर दिया है। आगामी 10 नवंबर को दिल्ली में आयोजित डिफेंस कोर की बैठक में बदरीनाथ हाईवे के सुधारीकरण का मामला उठाया जाएगा। वहीं, घाट ब्लॉक सभागार में आयोजित कार्यकर्ताओं की बैठक में सांसद ने केंद्र सरकार की ग्राम विकास की योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया। इस मौके पर पार्टी के जिलाध्यक्ष विनोद कपरुवाण, जगदीश वैष्णव, वीरेंद्र असवाल, अनीता डिमरी, चंद्रकला तिवारी, हेमंती भट्ट, श्याम सिंह रावत, कृपाल सिंह, नंदा बल्लभ गौड़, राजा मैंदोली, लक्ष्मण राणा, भगवती प्रसाद और हरिदत्त सती आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें