फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केंद्र सरकार की नीतियों के खिलाफ भाकपा ने दिया धरना

Fri, 17 Oct 2014 05:32 AM IST
Chamoli
विज्ञापन
विज्ञापन
गोपेश्वर। भाकपा कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार की जन विरोधी नीतियों के खिलाफ कलक्ट्रेट मुख्यालय पर प्रदर्शन कर धरना दिया। कहा गया कि देश के प्रधानमंत्री की ओर से मुख्यमंत्रियों पर बोले जा रहे हमले देश के संघीय ढांचे के लिए ठीक नहीं हैं।
विज्ञापन

धरना स्थल पर हुई सभा में पार्टी के राज्य सचिव आनंद सिंह राणा ने कहा कि केंद्र सरकार और कारपोरेट की मिलीभगत से देश में महंगाई, भुखमरी, असमानता, अशिक्षा, गरीबी और बेरोजगारी जैसे ज्वलंत मुद्दों को हाशिये पर धकेलने के प्रयास किए जा रहे हैं। मजदूरों और किसानों के हितों को भी दर किनार किया जा रहा है। कार्यकर्ताओं ने महंगाई पर रोक लगाने, जम्मू और अरुणाचल के आपदा पीड़ितों को उचित मुआवजा देने, श्रमिक कानूनों की समाप्ति पर रोक लगाने आदि की मांग की। इस मौके पर पार्टी के पूर्व सचिव ज्ञानेंद्र खंतवाल, विनोद जोशी, अशोक राणा, संदीप मैठाणी, अन्नू झिंक्वाण, प्रताप सिंह राणा, रमेश मैठाणी, लक्ष्मण सिंह फरस्वाण और सत्य प्रसाद सेमवाल आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें