फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तुंगनाथ पहुंच रहे तीर्थयात्री

Thu, 16 Oct 2014 05:32 AM IST
Chamoli
विज्ञापन
विज्ञापन
गोपेश्वर। पंच केदारों में तृतीय केदार तुंगनाथ में इन दिनों टूर पैकेज के तहत आने वाले तीर्थयात्रियों की संख्या बढ़ गई है। केदारनाथ तक जाने के लिए अभी भी रास्ता सुगम न होने के कारण तीर्थयात्री ऊखीमठ होते हुए तुंगनाथ मंदिर पहुंच रहे हैं।
विज्ञापन

तीर्थयात्री यहां आकर चौखंबा और दूर-दूर तक फैली पर्वत श्रृंखलाओं का आनंद भी ले रहे हैं। कोलकाता से तुंगनाथ पहुंचे जगन्नाथ और मृणाली का कहना है कि केदारनाथ धाम के दर्शनों को आए थे, लेकिन पैदल दूरी अधिक और दुर्गम होने के कारण उन्होंने तुंगनाथ आने का कार्यक्रम बनाया, यहां आकर मन को शांति मिल रही है। दिल्ली के धनंजय शर्मा, विष्णु चक्रवर्ती और मुदिता का कहना है कि तुंगनाथ के बारे में इंटरनेट पर पढ़ा था। चोपता और दुग्गलभिट्टा में दो दिनों तक रुकेंगे। तुंगनाथ में इन दिनों स्थानीय श्रद्धालु और शिक्षण संस्थाओं के छात्र-छात्राएं भी दर्शनों को पहुंच रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें