फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छह छात्रों की पेंटिंग राज्य स्तर के लिए चयनित

Thu, 16 Oct 2014 05:32 AM IST
Chamoli
विज्ञापन
विज्ञापन
गोपेश्वर। राष्ट्रीय जागरूकता अभियान के तहत बाल भवन और उत्तराखंड पब्लिक स्कूल के बच्चों के बीच जल की महत्ता और संरक्षण पर चित्रकला प्रतियोगिता आयोजित की गई। बच्चों ने जल संचय-खुशहाल जीवन विषय पर कागजों पर कल्पनाओं के रंग बिखेरे। बाल भवन के अमन नेगी, प्रिया झिंक्वाण, अक्षिता सती और उत्तराखंड पब्लिक स्कूल के आयुष बिष्ट, आशीष कुंवर और प्रिया पुंडीर की पेंटिंग राज्य स्तर की प्रतियोगिता के लिए चयनित की गई।
विज्ञापन

बाल भवन में आयोजित प्रतियोगिता में उत्तराखंड पब्लिक स्कूल के संस्थापक फकीर सिंह रावत ने कहा कि जीवन के लिए पृथ्वी में जल का संचय बहुत जरूरी है। बाल भवन के निदेशक विनोद रावत ने कहा कि यदि जल संरक्षण की दिशा में ठोस कदम नहीं उठाए गए तो तीसरा विश्व युद्ध पानी के लिए होगा। उन्होंने कहा कि जल संचय-खुशहाल जीवन प्रतियोगिता का उद्देश्य बच्चों के माध्यम से समाज में जल संचय का संदेश पहुंचाना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें