फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्र के साथ मारपीट की डीएम से की शिकायत

Sat, 17 May 2014 05:30 AM IST
Chamoli
विज्ञापन
विज्ञापन
गैरसैंण। राजीव गांधी नवोदय विद्यालय में छात्र के साथ मारपीट का मामला प्रकाश में आया है। छात्र के पिता ने एसडीएम के माध्यम से डीएम को पत्र लिखकर मामले की शिकायत की। मारपीट करने वाला युवक स्कूल का पूर्व छात्र बताया जा रहा है।
विज्ञापन

गैरसैंण निवासी राम प्रसाद उप्रेती का पुत्र आशीष उप्रेती राजीव गांधी नवोदय आवासीय विद्यालय में 10वीं का छात्र है। राम प्रसाद उप्रेती ने बताया कि उनका बेटा आशीष स्कूल के हॉस्टिल में रहता है। बुधवार को आशीष के साथ स्कूल के ही एक पूर्व छात्र ने मारपीट की। इसकी जानकारी दो दिन बाद मिली। शुक्रवार को उन्होंने स्कूल पहुंच कर बेटे से बात की और उसका मेडिकल कराया। राम प्रसाद ने कहा कि प्रधानाचार्य से जब पूछा गया तो उन्होंने किसी तरह की जानकारी देने से इंकार कर दिया। छात्र का मेडिकल करने वाले सीएचसी के चिकित्सक डा. एके सिंह ने बताया कि छात्र के शरीर पर हल्की चोट के निशान हैं। दूसरी ओर एसडीएम केएस नेगी ने बताया कि मामला मेरे संज्ञान में आया है, जिसकी गहन छानबीन की जाएगी। हालांकि मामले की पुलिस में अभी तक कोई रिपोर्ट दर्ज नहीं की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें