फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आपदा के सामने टूटी आस्था

Tue, 18 Jun 2013 05:30 AM IST
Chamoli
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन


गोपेश्वर/पीपलकोटी। पिछले दो सालों से बदरीनाथ और केदारनाथ धाम की तीर्थयात्रा का प्रोग्राम बना रहे आगरा के 13 सदस्यीय दल की आस्था पर आपदा भारी पड़ी है। अपने आठ दिनों का सीमित समय लेकर बदरीनाथ धाम की तीर्थयात्रा पर पहुंचा दल रविवार को जोशीमठ से वापस अपने गंतव्य को लौट गया है।
विज्ञापन

जोशीमठ में श्री बदरीनाथ जी की स्तुति करने के पश्चात भावुक मन से लौटा दल ने पीपलकोटी में स्थानीय मठ-मंदिरों के दर्शन किए। नितेश सेवारे, जेपी चौधरी और विल्ले भाई आगरा में अपना व्यवसाय चलाते हैं। तीनों लोगों ने इस बार परिवार सहित बदरीनाथ और केदारनाथ धाम की तीर्थयात्रा का मन बनाया। दल 8 जून को ऋषिकेश से केदारनाथ धाम के लिए निकला। 10 जून को दल केदारनाथ पहुंचा। सड़कों की बदहाल हालत और बारिश के बीच तीर्थयात्री 15 जून को जोशीमठ पहुंचे। रविवार को जोशीमठ से आगे तीन स्थानों पर हाईवे अवरुद्ध होने से दल आगे नहीं बढ़ पाया। हाईवे अवरुद्ध रहने से दल के सदस्य मायूस हो गए। जोशीमठ में स्थित नृसिंह मंदिर में मत्था टेकने के पश्चात इन तीर्थयात्रियों ने बदरीविशाल को दंडवत प्रणाम कर वापस अपने गंतव्य को रवाना हो गए। तीर्थयात्रियों का यह दल बिना बदरीविशाल के दर्शन किए लौटने पर भावुक हो उठे। नितेश सेवारे का कहना है कि भगवान बदरीनारायण के दर्शनों के लिए पिछले दो साल से कार्यक्रम बनाया जा रहा था, लेकिन आपदा के सामने हम विवश हैं। विल्ले भाई ने कहा कि आपदा के चलते हमारा बदरीनाथ धाम का कार्यक्रम धरा का धरा रह गया है। समय न होने के चलते हमें दर्शन किए बिना ही वापिस जाना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें