फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

92 फीसदी किशोरियों में दंत रोग

Fri, 25 Jan 2013 05:31 AM IST
Chamoli
विज्ञापन
विज्ञापन
थराली। बाल विकास परियोजना और आंगनबाड़ी प्रशिक्षण केंद्र ग्वालदम के सहयोग से किशोरी स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें किशोरियों को स्वास्थ्य संबधी टिप्स देते हुए शारीरिक जांच की गई। इस दौरान किशोरियों को आईएफए टेबलेट वितरित किए गए। किशोरियों का टीकाकरण भी किया गया।
विज्ञापन

शिविर में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के डा. दीपक बिष्ट और डा. राधेश्याम ने किशोरियों का स्वास्थ्य परीक्षण किया। चिकित्सकों ने बताया कि परीक्षण के दौरान 92 फीसदी किशोरियों में दांतों की बीमारी, 80 फीसदी के पेट में कीड़े और त्वचा पर धब्बे सहित 60 फीसदी किशोरियां ऐनेमिक पाई गई। इस दौरान एएनएम विमला शर्मा, आंगनबाड़ी प्रशिक्षण केंद्र के अनुदेशक टीआर देवराड़ी, भरत सिंह, सहित आंगनबाड़ी कार्यकत्रियां उपस्थित थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें