गोपेश्वर। जनपद के छह राजकीय महाविद्यालयों में भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन (एनएसयूआई) के प्रतिनिधियों के चुनाव हो चुके हैं। अब जिला कमेटी के चुनाव होनेे हैं। जिलाध्यक्ष के लिए अब तक चार नाम सामने आए हैं। इस पद के लिए चुनाव इसी माह देहरादून में होंगे। संभावित प्रत्याशियों ने निर्वाचित प्रतिनिधियों से संपर्क साधना शुरू कर दिया है।
चमोली जनपद में एनएसयूआई के 65 प्रतिनिधि चुने गए हैं। इन्हें जिला एवं प्रदेश कमेटी के पदाधिकारियों के चयन में वोटिंग करनी है। चुनाव नजदीक आते देख जिलाध्यक्ष पद के दावेदार प्रतिनिधियों को रिझाने में लगे हैं। वहीं, प्रदेश अध्यक्ष के लिए दावेदारी कर रहे छात्र नेता भी जनपद में आकर प्रतिनिधियों के संपर्क में हैं। बताया जा रहा है कि जनपद में चार दावेदारों में से दो के बीच समझौता होने के आसार हैं।