गोपेश्वर। अनुसूचित जनजाति के बालकों की खेलकूद प्रतियोगिता के जूनियर बालक वर्ग की खो-खो प्रतियोगिता में जीआईसी छिनका की ए टीम विजयी रही। इस टीम ने अपने विद्यालय की बी टीम को पराजित कर खिताब अपने नाम किया। बी टीम 2-1 अंकों से पराजित हुई। शुरुआत में खेली गई प्रतियोगिता में घिंघराण ने गडोरा को 9-5,ं छिनका बी टीम ने गोपेश्वर को 1-0, नंदप्रयाग की ए टीम ने जीआईसी गडोरा को 2-1 और नंदप्रयाग की ए टीम ने गोपेश्वर को 3-1 अंकों से पराजित किया। खेल विभाग द्वारा ट्रायबल सब प्लान के तहत यह प्रतियोगिता आयोजित की। इस मौके पर कीर्ति विजय, केके चौहान, रमेश पंखोली, नवीन, शैलेंद्र, ममता बिष्ट, संतोषी नेगी और अमित ने निर्णायक की भूमिका निभाई। मंगलवार को कबड्डी के मुकाबले होंगे।