फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन दिन में अतिक्रमण हटाने के निर्देश

Tue, 11 Dec 2012 05:30 AM IST
Chamoli
विज्ञापन
विज्ञापन
गोपेश्वर। पीजी कालेज की भूमि को अतिक्रमणकारियों के चंगुल से छुड़ाने के लिए जिला प्रशासन ने भी कार्रवाई शुरू कर दी। सोमवार को एसडीएम सदर अवधेश कुमार ने मौके पर जाकर तीन दिन के भीतर अतिक्रमण हटाने के निर्देश दिए हैं। कहा गया कि ऐसा न करने पर इस मामले में सख्त कदम उठाए जाएंगे।
विज्ञापन

अप्रैल माह में शिक्षा सत्र के शुरू होते ही छात्र संघ ने महाविद्यालय के पीछे पुलिस लाइन की तरफ से कालेज की की भूमि पर हो रहे अतिक्रमण रोकने के लिए जिला प्रशासन से गुहार लगाई थी। छात्रों ने इसके लिए आंदोलन भी किया था। लेकिन अतिक्रमण कायम रहा। अब आठ माह बाद प्रशासन ने महाविद्यालय प्रशासन की मांग पर कार्रवाई शुरू कर दी है। सोमवार को एसडीएम सदर और तहसीलदार ने महाविद्यालय प्रशासन के साथ अतिक्रमण हुई जगह का स्थलीय निरीक्षण कर अतिक्रमण छोड़ने के निर्देश दिए। इस मौके पर प्राचार्य डा. डीसी नैनवाल, छात्र संघ अध्यक्ष प्रताप राम, यूआर राजदीप फर्स्वाण आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें