फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिरदर्द बनी बिजली और संचार सेवा

Sun, 25 Nov 2012 12:00 PM IST
Chamoli
विज्ञापन
विज्ञापन
पोखरी (चमोली)। प्रखंड के गांवों में बिजली और संचार सेवा ग्रामीणों के लिए सिरदर्द बन गई है। जहां लो वोल्टेज से ग्रामीण परेशान हैं, वहीं टेलीफोन एक्सचेंज के प्रतिदिन खराब रहने से लोगों को सुचारु मोबाइल और बेस फोन सेवा नहीं मिल पा रही है। यहां महीने में मात्र एक सप्ताह ही बेस फोन सेवा सुचारु कार्य करती है। प्रखंड के मोहनखाल, विशालखाल, पोखरी मुख्यालय और हापला घाटी में बीएसएनएल की मोबाइल सेवा अधिकतर समय ठप पड़ी रहती है। पोखरी के हरीश नेगी और संदीप रावत का कहना है कि संचार निगम और विद्युत विभाग से कई बार सेवा दुरुस्त करने की मांग उठाई, लेकिन अभी भी स्थिति ज्यों की त्यों बनी हुई है। देवस्थान की सत्येश्वरी देवी और कमला देवी का कहना है कि सुदूर गांवों में संचार सेवा देने के नाम पर निगम द्वारा बडे़-बडे़ टावर खडे़ कर रखे हैं, लेकिन अधिकतर समय संचार सेवा ठप पड़ी रहती है जिससे अपने संबंधियों से संपर्क करने में दिक्कत होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें