फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विद्युत परियोजना है बंद, ग्रामीण अंधेरे में

Fri, 23 Nov 2012 12:00 PM IST
Chamoli
विज्ञापन
विज्ञापन
थराली। एक माह से भी अधिक समय से चोटिंग लघु जल विद्युत परियोजना बंद है। जिससे कई गांव अंधेरे में हैं। ग्रामीणों ने परियोजना शुरू कराने की मांग को लेकर एसडीएम को ज्ञापन सौंपा। उनका कहना है कि उरेडा एवं ऊर्जा समिति की लापरवाही से लघु जल विद्युत परियोजना ठप पड़ी है, जिससे चोटिंग, रामपुर, तोरती, हरमल में गांवों में अंधेरा पसरा है।
विज्ञापन

ग्रामीणों के प्रतिनिधिमंडल ने एसडीएम को दिए ज्ञापन में कहा है कि उरेडा एवं ऊर्जा समिति परियोजना की खराब मशीन की मरम्मत नहीं कर पाई है। उनमें तालमेल न होने का खामियाजा ग्रामीणों को भुगतना पड़ रहा है। एक माह से परिजयोजना पर विद्युत उत्पादन ठप है। जिससे आक्रोशित ग्रामीणों ने 24 अक्तूबर को परियोजना पर तालाबंदी कर दी। लेकिन इसके बाद भी उरेडा एवं ऊर्जा समिति समस्या के निस्तारण के प्रयास नहीं कर रही है। ग्रामीणों ने ज्ञापन में उरेडा के जल्द परियोजना में खराब मशीन को ठीक कर गांवों में विद्युत सप्लाई न करने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी दी है। इस मौके पर तोरती की प्रधान रेखा देवी, हरमल की प्रधान कांति देवी, रामपुर की प्रधान नंदा देवी सहित कई ग्रामीण मौजूद थे। उन्हाेंने परियोजना की खराब मशीन ठीक करने की मांग की है। इधर एसडीएम डीपी सिंह का कहना है कि उरेडा एवं ऊर्जा समिति से भी मामले में जानकारी ली जाएगी।

इनका कहना है--
लघु जल विद्युत परियोजनाओं की देखरेख ऊर्जा समिति के अधीन है। मरम्मत सहित अन्य कार्य समिति को करने होते हैं। चोटिंग परियोजना की खराब मशीन की मरम्मत के लिए मैकेनिक को गांव भेजा गया है। - भूपाल सिंह कुंवर, जेई उरेडा चमोली
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें