फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘रामलीला’ के बाद अब ‘पांडव लीला’ की धूम

Sun, 18 Nov 2012 12:00 PM IST
Chamoli
विज्ञापन
विज्ञापन
प्रमोद सेमवाल
विज्ञापन

गोपेश्वर। पर्वतीय क्षेत्र के ग्रामीणों और देवी-देवताओं का चोली-दामन का साथ है। समय-समय पर होने वाले भव्य धार्मिक आयोजन इसके प्रमाण हैं। पिछले एक महीने से रामलीला का मंचन हुआ, तो अब जगह-जगह पांडव लीला के आयोजन की धूम मची है। ग्रामीण पंडों दोवतों (पांडव देव) का जागरों के माध्यम से आह्वान करते हैं। इसके तहत पश्वा डोल-दमाऊं की थाप पर पांच पांडव और द्रोपदी का अद्भुत नृत्य प्रस्तुत किया जाता है।
विज्ञापन

दशोली प्रखंड के गंगोल गांव में पांडव लीला का मंचन शुरू हो गया है। यहां दोपहर दो बजे बाद पांडव डोल-दमाऊं की थाप पर नृत्य कर रहे हैं। जबकि, रात्रि को ग्रामीण जागरों के साथ मुखौटा नृत्य कर रहे हैं। प्रतिदिन भीम, युधिष्ठिर, अर्जुन, सहदेव, नकुल, द्रोपदी, नागार्जुन, कृष्ण और हनुमान के पश्वा अपने अस्त्र-शस्त्रों की पूजा-अर्चना पारंपरिक ढंग से संपन्न होने के बाद नृत्य कर रहे हैं। इसमें कई बार देवों का प्रतीक बनकर नृत्य करने वाला व्यक्ति खुद को कष्ट भी देता है। ग्रामीणों द्वारा अपने आराध्य देवों को च्यूड़ा (भुने हुए चावल), माल्टा और नया अनाज भेंट करने की परंपरा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें