फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कर्णप्रयाग-ग्वालदम मोटर मार्ग बदहाल

Sat, 17 Nov 2012 12:00 PM IST
Chamoli
विज्ञापन
विज्ञापन
कर्णप्रयाग। बृहस्पतिवार देर शाम को कर्णप्रयाग-ग्वालदम मोटर मार्ग पर हुए हादसे का प्रमुख कारण घटनास्थल में पुश्ता ढहने से सड़क का क्षतिग्रस्त होना बताया जा रहा है। उक्त स्थान पर मार्ग काफी संकरा है, जिससे वाहनों की आवाजाही बमुश्किल से हो रही है। क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों एवं ग्रामीणों ने बीआरओ से मार्ग के क्षतिग्रस्त पुश्ते की शीघ्र मरम्मत किए जाने की मांग की है।
विज्ञापन

आपदा से वर्ष 2010 में 19 सितंबर को कर्णप्रयाग-ग्वालदम मोटर मार्ग पर थाला बैंड में पुश्ता ढह जाने से सड़क क्षतिग्रस्त हो गई थी। पुश्ता ढहने से मार्ग संकरा हो गया है, जिससे वाहनों को आवागमन में दिक्कत हो रही है। सीमा सड़क संगठन दो वर्ष बाद भी न तो पुश्ते की मरम्मत कर पाया और न ही कटिंग कर मार्ग का चौड़ीकरण किया गया।
63 किमी सिमली-ग्वालदम मोटर मार्ग आपदा के चलते पिछले दो सालों से शुरूआत से ही बदहाल बना हुआ है। स्थिति यह है कि बगोली, नलगांव, मल्या पौड़, हरमनी गदेरा, बुसेड़ी पुल के समीप मार्ग हादसों का सबब बना हुआ है। थराली के पूर्व प्रमुख सुशील रावत ने बीआरओ पर क्षेत्र की उपेक्षा का आरोप लगाते हुए मार्ग की देखरेख एवं मरम्मत में कोताही बरतने की बात कही है। कहा कि उक्त मार्ग पिंडरघाटी की लाइफ लाइन है, लेकिन पिछले दो सालों से मार्ग दर्जनभर से अधिक स्थानों पर हादसों का कारण बना हुआ है।
विज्ञापन


इंसेट
पांच माह में नौ की हो चुकी मौत
कर्णप्रयाग। पिंडरघाटी में इस साल पिछले पांच माह में तीन बड़े सड़क हादसों में नौ लोग काल का ग्रास बन चुके हैं। दो जून 2012 को देवाल-बोरागाड़ मोटर मार्ग पर मैक्स दुर्घटना में तीन, दस अक्तूबर को थराली-देवाल-मुंदोली मार्ग पर दो एवं 15 नवंबर को कर्णप्रयाग-ग्वालदम मार्ग पर चार लोगों की मौत हो चुकी है।

कर्णप्रयाग-ग्वालदम मोटर मार्ग पर सिमली से बगोली के बीच चौड़ीकरण कार्य किया जा रहा है। आपदा से क्षतिग्रस्त पुश्तोेें की मरम्मत का कार्य शीघ्र प्रारंभ कर दिया गया है, लेकिन निर्माण सामग्री के अभाव में कार्य में तेजी नहीं आ पा रही है। मार्ग को बीते दो सालों में आपदा से काफी क्षति पहुंची है।
विज्ञापन

- अमरेंद्र कुमार सिंह, कमान अधिकारी बीआरओ गौचर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें