फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उद्घाटन मैच में देवलकोट ने खाल को हराया

Tue, 13 Nov 2012 12:00 PM IST
Chamoli
विज्ञापन
विज्ञापन
आदिबदरी। रामलीला मैदान में चल रही स्व. नारायण सिंह मेमोरियल क्रिकेट प्रतियोगिता के उद्घाटन मैच में देवलकोट ने खाल की टीम को 55 रनों से मात दी। प्रतियोगिता का उद्घाटन सामाजिक कार्यकर्ता नरेंद्र चाकर ने किया।
विज्ञापन

सोमवार को प्रतियोगिता के पहले मैच में खाल की टीम ने टॉस जीता और देवलकोटा को पहले बल्लेबाजी के लिए आमंत्रित किया। निर्धारित 15 ओवरों में 99 रन बनाए। 100 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी खाल की टीम महज 44 रन बनाकर आउट हो गई। देवलकोट की टीम से 26 रनों की पारी और 4 विकेट लेने वाले आलराउंडर प्रकाश को मैन ऑफ द मैच चुना गया। इस अवसर पर नंदा सिंह, धर्मेंद्र सिंह, अतीस खंडूरी, भागवत सिंह आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें