फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बदलते मौसम को देखते हुए पर्यावरण संरक्षण जरूरी

Tue, 13 Nov 2012 12:00 PM IST
Chamoli
विज्ञापन
विज्ञापन
गोपेश्वर। पद्म भूषण चंडी प्रसाद भट्ट ने कहा कि बदलते मौसम चक्र के साथ हरियाली कार्यक्रमों को बढ़ावा देने की जरूरत है। ऐसा नहीं होने से जलवायु परिवर्तन का मानवीय जीवन पर बुरा असर भी पड़ना शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन

बछेर गांव में दशोली ग्राम स्वराज मंडल की ओर से आयोजित पर्यावरण संवर्द्धन शिविर में उन्होंने कहा कि बदलते मौसम चक्र को देखते हुए हिमालयी क्षेत्रों में सघन पौधारोपण करना जरूरी है। इस काम में महिलाएं अहम भूमिका निभा सकती हैं। डा. जगमोहन रावत ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देकर ही बढ़ते तापमान को कम किया जा सकता है। सर्वोदयी कार्यकर्ता चक्रधर तिवारी नेग्रामीण क्षेत्रों में पर्यावरण संरक्षण के लिए वन पंचायतों को मजबूत बनाने पर जोर दिया। इस मौके पर शिशुपाल सिंह कुंवर, डीएस नेगी, भूपाल सिंह, एएस नेगी, राम सिंह गड़िया ने विचार व्यक्त किए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें