पीपलकोटी (चमोली)। युवक मंगल दल नौरख की ओर से आयोजित क्रिकेट मैच के दूसरे दिन रोनाल्डो क्रिकेट क्लब पीपलकोटी ने सामेश्वर किक्रेट क्लब स्यूंण को नौ विकेट से पराजित किया।
एसडी मैदान में खेले गए मैच में टॉस जीतकर सामेश्वर किक्रेट क्लब स्यूंण की टीम नेे पहले बल्लेबाजी का निर्णय लिया। टीम ने 15 ओवरों में 89 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करते हुुए रोनाल्डो क्रिकेट क्लब ने 11 ओवर में एक विकेट खोकर जीत हासिल कर ली। चार विकेट लेने पर दर्शन नेगी को मैन ऑफ द मैच चुना गया, जबकि दूसरे मैच में हैपी क्रिकेट क्लब अगथला ने महरगांव इलेवन को छह विकेट से पराजित किया। टॉस जीतकर महरगांव की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 15 ओवरों में 85 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करते हुए हैपी क्रिकेट क्लब अगथला की टीम ने 11 ओवर में चार विकेट खो कर लक्ष्य प्राप्त कर लिया। तीन विकेट लेने वाले मनोज कुमार मैन ऑफ द मैच रहे।