फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बच्चों को दी बाल अधिकारों की जानकारी

Mon, 12 Nov 2012 12:00 PM IST
Chamoli
विज्ञापन
विज्ञापन
घाट (चमोली)। स्वयंसेवी संस्था बाल और किशोरी संगठन तथा जनक समिति के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित बाल मेले में भाषण, लोक नृत्य और नाटकों के माध्यम से बच्चों को बाल अधिकारों की जानकारी दी गई। जीआईसी घाट के खेल मैदान में आयोजित बाल मेले का शुभारंभ सामाजिक कार्यकर्ता सुखबीर रौतेला ने किया। इस मौके पर क्षेत्र के जाखड़ी, पालख, लुंणथरा, सैतोली, मथकोट, चरबंग, ल्वांणी, नारंगी, फरखेत, बिजार आदि गांवों से आए बाल और किशोर संगठनों से जुडे़ बच्चों को संबोधित करते हुए जनक समिति के सचिव सुरेंद्र भंडारी ने कहा कि बच्चों में छुपी प्रतिभा को आगे लाने के लिए बाल मेलों का समय-समय पर आयोजन जरूरी है। इस मौके पर खिलाफ सिंह बिष्ट, राजेंद्र सिंह कठैत, विजय मैंदोली, पूजा आदि ने विचार रखे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें