गोपेश्वर। राजा दशरथ के कोपभवन में पहुंचने पर जब माता कैकेई ने भगवान श्री राम को 14 वर्ष का बनवास और भरत को राजगद्दी दिए जाने का वचन मांगा तो राजा दशरथ के पैरों तले जमीन खिसक गई। वह कैकेई को दिए वचन से बंध जाते हैं और मूर्छित होकर शैय्या पर लेट जाते हैं। जिला मुख्यालय के समीप बछेर गांव में इन दिनों चल रही रामलीला मंचन के चौथे दिन दशरथ-कैकेई संवाद का मंचन हुआ। इसमें राजा दशरथ सहित अयोध्यावासियों ने राम, लक्ष्मण और माता सीता का फूल-मालाओं से स्वागत किया।