जोशीमठ। जिले में रविवार को मौसम का मिजाज दिन भर बदलता रहा। निचले क्षेत्रों में गुनगुनी धूप के साथ सुबह का आगाज हुआ तो ऊंचाई वाले क्षेत्रों में दोपहर बाद बादल छा गए जिससे ठिठुरन बढ़ गई। शनिवार को बदरीनाथ धाम सहित ऊंचाई वाले क्षेत्रों में हुई बर्फबारी से निचले क्षेत्रों में भी अचानक ठंड ने दस्तक दे दी है।