फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बड़ागांव में मां चंडिका का भव्य स्वागत

Sun, 11 Nov 2012 12:00 PM IST
Chamoli
विज्ञापन
विज्ञापन
गोपेश्वर/जोशीमठ। मंडल घाटी की आराध्य देवी मां चंडिका श्री बदरीनाथ और केदारनाथ धामों के दर्शन करने के पश्चात इन दिनों जोशीमठ क्षेत्र की दिवारा भ्रमण कर रही हैं। शनिवार को माता के ब्रह्म (निशान), बाल देव (भगवान श्रीकृष्ण का निशान) और माता का फर्स बड़ागांव पहुंचा जहां ग्रामीणों ने फूल-मालाओं से माता का स्वागत किया।
विज्ञापन

जोशीमठ क्षेत्र के पांडुकेश्वर से माता की डोली ने दिवारा भ्रमण शुरू किया। इसके पश्चात माता की डोली मारवाड़ी, रविग्राम होते हुए बड़ागांव पहुंची। यहां से डोली तपोवन गांव होते हुए जोशीमठ नगर क्षेत्र में पहुंचेगी। माता चंडिका से मिलने के लिए गांवों में धियाणियां पहुंची हुई हैं। मां चंडिका करीब 150 साल के पश्चात दिवारा भ्रमण पर निकली है। दिवारा भ्रमण के दौरान गांवों में रात्रि के समय मुखौटा नृत्य का आयोजन हो रहा है। दिवारा यात्रा के अध्यक्ष कुंवर सिंह बिष्ट और क्षेत्र के सामाजिक कार्यकर्ता प्रदीप सिंह का कहना है कि दिवारा यात्रा में विशाल जन सैलाब उमड़ रहा है। यात्रा पूर्ण होने के पश्चात चंडिका मंदिर में भव्य यज्ञ का आयोजन होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें