फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

....तो इस बार ऑक्टोपस की सवारी करेंगे मेलार्थी

Fri, 26 Oct 2012 12:00 PM IST
Chamoli
विज्ञापन
विज्ञापन
कर्णप्रयाग। 63वें गौचर मेले को भव्य और आकर्षक बनाने के लिए मेला समिति इस बार बच्चों के लिए खास करने की सोच रही है। इसके लिए झूला-चर्खी मालिकों से मेले में नई तकनीकी और आकर्षक आयोजन के लिए कहा गया है।
विज्ञापन

14 नवंबर (बाल दिवस) से ऐतिहासिक राज्य स्तरीय गौचर औद्योगिक एवं सांस्कृतिक मेले का आयोजन किया जाता है। प्रशासन की ओर से आयोजित इस सात दिवसीय मेले सांस्कृतिक कार्यक्रम, खेलकूद प्रतियोगिताएं, सत्संग और गोष्ठियों के अतिरिक्त मनोरंजन इसका अहम पहलू है। मेले में मौत का कुआं, चर्खी, झूले, सर्कस आदि तो अब पहाड़ पर लगने वाले मेलों के आम हो गए हैं। इस बार गौचर मेले में ऑक्टोपस, स्पेशल ड्रेगन सहित अन्य साधन भी लगाए जाने की उम्मीद बन रही है। तहसीलदार चतर सिंह चौहान ने बताया कि इस बारे में चर्खी-झूला मालिकों को निर्देशित किया गया है। जिससे मेला आकर्षक और उपयोगी बन सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें