नारायणबगड़। सेवा, सुशासन एवं समर्पण के संकल्प के तहत स्वास्थ्य विभाग की ओर से ब्लॉक सभागार में आयोजित बहु-विशेषज्ञ निशुल्क स्वास्थ्य शिविर के दूसरे दिन 93 ग्रामीणों ने स्वास्थ्य जांच कराई। शिविर में 33 लोगों की रक्तचाप और 33 लाभार्थियों की मधुमेह की स्क्रीनिंग की गई। तीन दिव्यांगजनों के दिव्यांग प्रमाणपत्र बनाए। 20 लाभार्थियों की विभिन्न जांच की गईं। इसके अलावा 18 महिलाओं की सर्वाइकल कैंसर, दो की स्तन कैंसर और चार लोगों की मुख कैंसर की स्क्रीनिंग की गई। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. अभिषेक गुप्ता ने लोगों से अधिक से अधिक संख्या में शिविर में पहुंचकर स्वास्थ्य सुविधाओं का लाभ उठाने की अपील की। संवाद