फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamoli News: भूस्खलन के कारण कुछ परिवारों को खतरा

Thu, 23 Jul 2026 06:59 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो
विज्ञापन

तहसील प्रशासन की टीम ने किया किमाणा गांव का निरीक्षण
गांव के ऊपर से शुरू हुआ भूस्खलन, खतरे की जद में हैं गांव के 20 परिवार

संवाद न्यूज एजेंसी
ज्योतिर्मठ। विकासखंड ज्योतिर्मठ के किमाणा गांव में बारिश से हुए नुकसान का जायजा लेने के लिए बृहस्पतिवार को तहसील प्रशासन की टीम गांव पहुंची। टीम ने गांव के ऊपर भूस्खलन वाले क्षेत्र में जाकर भी निरीक्षण किया। टीम ने माना की यहां भूस्खलन के कारण कुछ परिवारों को खतरा हो सकता है।
विज्ञापन

दो दिन पहले बारिश के दौरान किमाणा गांव के ऊपर भूस्खलन शुरू हुआ था। बारिश के पानी के साथ भारी मात्रा में मिट्टी गांव में आ गई थी। इससे लोगों के घरों के आस-पास मलबा जमा हो गया और पैदल रास्ते टूट गए। खेतों में मलबा भरने से फसल को भी नुकसान पहुंचा है। ग्रामीणों के अनुसार गांव के करीब 20 परिवार खतरे की जद में आ गए हैं। बृहस्पतिवार को प्रशासन की टीम ने गांव में पहुंचकर नुकसान का जायजा लिया। राजस्व निरीक्षक आशीष बिष्ट ने बताया कि गांव के ऊपर भूस्खलन हुआ है। इससे कुछ परिवारों को खतरा हो सकता है। पैदल मार्ग भी क्षतिग्रस्त हुए हैं, खेतों को भी नुकसान पहुंचा है। इसकी रिपोर्ट उच्चाधिकारियां को दे दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें