गोपेश्वर। मुख्यमंत्री उदीयमान खिलाड़ी उन्नयन छात्रवृत्ति योजना के लिए चल रही चयन प्रक्रिया में रविवार को दशोली ब्लॉक के खिलाड़ियों के लिए ट्रायल का आयोजन हुआ। इसमें 93 खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया।
खेल विभाग के प्रशासनिक अधिकारी एनएस नेगी ने बताया कि छात्रवृत्ति योजना के तहत आठ से 14 साल के खिलाड़ियों का विभिन्न मापदंडों के आधार पर चयन किया जाएगा। रविवार को दशोली ब्लॉक के खिलाड़ियों की 600 मीटर दौड़, 30 मीटर फ्लाइंग स्टार्ट, शटल रन, मेडिसिन बॉल थ्रो, फारवर्ड बैंड रीच और स्टैंडिंग ब्राड जंप में शारीरिक दक्षता परीक्षण किया गया। जबकि वहीं शनिवार को नगर पालिका क्षेत्र की चयन प्रक्रिया में 130 खिलाड़ी शामिल हुए थे। निर्णायक की भूमिका में लता झिक्वांण, सुनीता कठैत, शिवानी, केसी पंत, रेखा रावत, गोपाल बिष्ट, कमल किशोर चौहान, जयदीप झिक्वांण आदि शामिल रहे। इस दौरान चयन समिति के सहायक नोडल अधिकारी अधिकारी रश्मि बिष्ट, एनएस नेगी, राजपाल सिंह, उत्तम सिंह और अनूप सिंह आदि मौजूद रहे। संवाद