फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मजदूरों पर लगाया हरे पेड़ों के कटान का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
जोशीमठ। रैणी गांव के ग्रामीणों ने क्षेत्र में संचालित जल विद्युत परियोजना के मजदूरों पर क्षेत्र के जंगल में हरे पेड़ों के कटान का आरोप लगाया। लक्ष्मण सिंह और ताजबर सिंह ने इसकी सूचना नंदा देवी राष्ट्रीय पार्क के अधिकारियों को दी। उन्होंने आरोप लगाया कि मजदूरों की ओर से क्षेत्र के जंगल में बिना रोकटोक के पेड़ों का कटान किया जा रहा है। इधर, नंदा देवी राष्ट्रीय पार्क के प्रभागीय वनाधिकारी त्रिलोक सिंह शाही का कहना है कि ग्रामीणों की शिकायत पर मामले की जांच की गई है, जिसमें वन क्षेत्र में पेड़ों के कटान की पुष्टि हुई है। पेड़ कटान के मामले में दोषी पाए जाने वाले लोगों से जुर्माना वसूला जाएगा। क्षेत्र में वन कर्मचारियों की गश्त बढ़ा दी गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें