फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खाल-सरमोला क्षेत्र में दो माह से नहीं हुई रसोई गैस की आपूर्ति

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
गोपेश्वर। पोखरी क्षेत्र के खाल, सरमोला, कुमेड़ा, करछुना, बिनगड़, गडूना, सूगी, कुजासु, पैणी और उडामांडा क्षेत्र में दो माह से रसोई गैस की सप्लाई नहीं हो पाई है। ऐसे में क्षेत्र के लोगों को रसोई गैस सिलिंडर के लिए भटकना पड़ रहा है। उपभोक्ताओं और जनप्रतिनिधियों ने जिला प्रशासन से क्षेत्र में रसोई गैस वितरण की मांग उठाई।
विज्ञापन

खाल-सरमोला क्षेत्र में गत जनवरी माह से रसोई गैस की आपूर्ति नहीं हो पाई है। क्षेत्र के करीब सात हजार उपभोक्ता लकड़ी के चूल्हों पर खाना पकाने को मजबूर हैं। क्षेत्र पंचायत सदस्य प्रभा खाली, प्रेम बल्लभ बेंजवाल, विनोद खाली और दिलवर सिंह चौहान का कहना है कि कई बार पोखरी में इंडेन गैस सर्विस के अधिकारियों से रसोई गैस की आपूर्ति की मांग उठाई, लेकिन सिर्फ आश्वासन ही मिल रहे हैं। ग्रामीण प्रतिदिन रसोई गैस का ट्रक क्षेत्र में पहुंचने की प्रत्याशा में अपने खाली सिलिंडरों के साथ पोखरी-कर्णप्रयाग सड़क किनारे खड़े हो रहे हैं। गैस न पहुंचने पर शाम को मायूस होकर लौट रहे हैं। इधर, अपर जिलाधिकारी मोहन सिंह बर्निया का कहना है कि जिला पूर्ति विभाग से पोखरी क्षेत्र में रसोई गैस आपूर्ति की रिपोर्ट मांगी जाएगी। यदि प्लांट से रसोई गैस की नियमित सप्लाई नहीं हो रही है तो उसे दिखवाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें