फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खेतों में खरपतवार जलाते हुए महिला झुलसी

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
पोखरी। नौठा गांव में खेतों की झाड़ियां जलाते वक्त एक महिला बुरी तरह से झुलस गई। ग्रामीणों ने महिला को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पोखरी में भर्ती कराया। प्राथमिक उपचार के बाद महिला को हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। महिला 60 फीसदी तक झुलस चुकी है।
विज्ञापन

नौठा गांव के रविदत्त की पत्नी शांता देवी (45) अपने खेतों की झाड़ियां जला रही थी। अचानक हवा के झोंके के साथ आग शांता देवी के कपड़ों पर लग गई। आसपास की महिलाओं ने आग बुझाई। ग्रामीणों ने 108 सेवा वाहन की मदद से शांता देवी को सीएचसी पोखरी में भर्ती कराया। चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद महिला को हायर सेंटर रेफर कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें