पोखरी। तृतीय केदार भगवान तुंगनाथ की दिवारा यात्रा बुधवार को सटियाना गांव पहुंची। गांव में भगवान तुंगनाथ की डोली के पहुंचते ही क्षेत्र जय तुंगनाथ बाबा के जयकारों से गूंज उठा। ग्रामीणों ने फूल-मालाओं से अपने आराध्य देवता का स्वागत किया। तुंगनाथ मंदिर के प्रबंधक प्रकाश पुरोहित ने बताया कि तुंगनाथ भगवान पोखरी क्षेत्र के गांवों का भ्रमण करने के बाद रुद्रप्रयाग जिले के गांवों में भी भक्तों की कुशलक्षेम पूछने जाएंगे। इस मौके पर दिवारा समिति के अध्यक्ष भूपेंद्र मैठाणी, यज्ञ समिति के अध्यक्ष बचन सिंह नेगी, तीसजूसा कमेटी के अध्यक्ष विजयपाल सिंह, बलवंत सिंह राणा, गोपाल सिंह पंवार, हुकम सिंह नेगी, इंद्रेश राणा, राकेश नेगी, सुंदर सिंह राणा, गजपाल सिंह पटवाल, राकेश, वेदपाठी गीताराम मैठाणी, विनोद मैठाणी, जगदीश प्रसाद और सुरेंद्र आदि मौजूद थे।