फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सम्मान निधि में खतौनी के लिए काट रहे हैं किसान चक्कर

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
गैरसैंण। ब्लाक सभागार में आयोजित बीडीसी बैठक में प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि, समाज कल्याण और शिक्षा सहित कई मुद्दे छाए रहे।
ब्लाक प्रमुख सुमति बिष्ट की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में टैंटुडा के प्रधान चंद्र सिंह और क्षेत्र पंचायत सदस्य हरेंद्र कंडारी ने कहा कि किसान सम्मान निधि के लिए लोगों को खाता खतौनी के लिए किसानों को चक्कर लगवाए जा रहे हैं, जबकि आवेदन में खतौनी की कोई बाध्यता नहीं है। क्षेत्र पंचायत सदस्य हरेंद्र कंडारी ने समाज कल्याण विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए कहा कि छह माह से एक विधवा की पेंशन संबंधी पत्रावली विभाग ने लटकाए रखीं। शिकायत की गई तो इसमें कई खामियां बताकर लौटा दिया गया। कुनीगाड के प्रधान बचन सिंह कैड़ा ने कहा कि वर्ष 2016 के पात्रों को अभी तक गौराधन योजना का लाभ नहीं मिला है। रामड़ा मल्ला के प्रधान होशियार सिंह ने कहा कि गैरसैंण के लोगों का आधार कार्ड बनाने के लिए चौखुटिया जाना पड़ रहा है। लोगों की लगातार मांग के बावजूद ब्लाक मुख्यालय पर यह व्यवस्था नहीं हो पा रही है। बैठक में जिला विकास अधिकारी संजीव राय, जिला पंचायत राज अधिकारी हरीश आर्य सहित क्षेत्र के प्रधान, क्षेत्र पंचायत सदस्य और विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें