फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamoli News: 90 प्रतिशत गणना प्रपत्रों का हुआ डिजिटाइजेशन

Tue, 30 Jun 2026 07:11 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
विज्ञापन
विज्ञापन
उप जिला निर्वाचन अधिकारी ने एसआईआर को लेकर राजनीतिक दलों के साथ की बैठक
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
गोपेश्वर। अपर जिलाधिकारी/उप जिला निर्वाचन अधिकारी विवेक प्रकाश की अध्यक्षता में मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के साथ एसआईआर को लेकर समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में बताया गया कि जिले में वर्तमान तक 90.45 प्रतिशत गणना प्रपत्रों का डिजिटाइजेशन पूर्ण कर लिया गया है।
विज्ञापन

भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार संचालित विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम के तहत आयोजित बैठक में एसआईआर की विस्तृत समीक्षा की गई। बैठक में अभियान की प्रगति की जानकारी देते हुए बताया गया कि जिले में कुल दो लाख 95 हजार 623 मतदाताओं के सापेक्ष दो लाख 95 हजार 432 गणना प्रपत्रों का वितरण किया जा चुका है, जो लक्ष्य का 99.94 प्रतिशत है। वहीं दो लाख 67 हजार 378 (90.45प्रतिशत) गणना प्रपत्रों का डिजिटाइजेशन पूरा कर लिया गया है। विधानसभावार की प्रगति के तहत बदरीनाथ विधानसभा में 90.02 प्रतिशत, थराली में 91.32 प्रतिशत और कर्णप्रयाग में 89.93 प्रतिशत गणना प्रपत्रों का डिजिटाइजेशन किया जा चुका है। बैठक में एसआईआर के उद्देश्य को भी स्पष्ट किया गया। इस दौरान सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी धीरेंद्र सती, कांग्रेस से मदन लोहानी, आप से अनूप सिंह रावत, कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ इंडिया से ज्ञानेंद्र खंतवाल सहित अन्य राजनीति दलों के प्रतिनिधि व बीएलए वर्चुअली जुड़े रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें